रांची:- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व आर.आर.डी.ए. पूर्व चेयरमैन स्व0 आर0 पी0 राजा जी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच उनकी याद में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉंची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पाण्डेंय तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया.
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह, कुमार जयमंगल सिंह उपस्थित थे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 उरॉंव ने कहा कि स्व0 आर0 पी0 राजा की पहचान एक कुशल संगठनकत्र्ता के रूप में युवा कांग्रेस के जमाने से हीं थी. अपनी सरकार होते हुए भी मुद्दों के आधार पर स्व0 ज्ञान रंजन जी, आर. पी. राजा जी, रोशन लाल भाटिया जी लगातार जनसमस्याओं को लेकर आन्दोलन करते रहते थे.
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि स्व0 आर0 पी0 राजा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस की थी. स्व0 राजा छोटानागपुर कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष स्व0 देवकीनन्दन प्रसाद के सुपुत्र थे. स्व0 देवकी बाबू भी 1936 में जब पहली बार एकीकृत बिहार में आजादी के पूर्व विधानसभा गठित हुई थी, तब से लेकर 1967 तक वो बिहार विधानपरिषद् एवं विधानसभा के सदस्य रहे. 1971 में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में स्व0 आर0 पी0 राजा ने कदम रखा था. उनकी पहचान एक जुझारू एवं उर्जावान कांग्रेसी नेता के रूप में थी. स्व0 ज्ञानरंजन के साथ मिलकर उन्होंने कई आन्दोलनों में हिस्सा लिया. वर्ष 1979 से लेकर 1985 तक एकीकृत बिहार में रॉंची जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव के पद पर रहे तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भी सदस्य रहे. एकीकृत बिहार में स्व0 राजा राज्य स्तरीय खाद्य आपूर्ति समिति के सदस्य भी रहे. उन्होंने पार्टी के टिकट पर रॉंची विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ा था.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, जोनल कोआर्डिनेटर रमा खलखो, विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह, कुमार जयमंगल सिंह ने भी सम्बोधित किया.

