रांची: एक प्रसिद्ध देशभक्ति कविता, चार भाषाओं में इसकी प्रस्तुति, गुवाहाटी, रांची, कोलकाता, मुंबई के साहित्यकारों, फिल्मकारों, गायकों, संगीतकार और नर्तकों द्वारा संगीत वीडियो का निर्माण एक अभिनव प्रयोग है जिसे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 15 अगस्त को यूट्यूब पर प्रदर्शित किया गया.
गुवाहाटी के क्लब 19,यूडी फाउंडेशन और मुंबई की मीडिया ट्राइब की यह प्रयोगधर्मी प्रस्तुति का निर्देशन किया है. फिल्मकार उत्पल दत्ता ने जो आकाशवाणी रांची के सहायक निदेशक हैं. संगीतकार हैं दिगन्त शर्मा जो असमिया फिल्मों के जाने-माने संगीतकार हैं. पं माखनलाल चतुर्वेदी की इस प्रसिद्ध कविता का बांग्ला और अंग्रेजी में अनुवाद किया है.
कथाकार पंकज मित्र ने तथा असमिया अनुवाद डॉ अपर्णा बुजरबरूआ एवं मीता बरूआ शर्मा का है. कई गायक गायिकाओं तथा कलाकारों ने इस म्यूजिक वीडियो में भाग लिया है जिनमें प्रमुख हैं.
विविध भारती के पूर्व उद्घोषक कमल शर्मा (मुंबई), लेखिका नम्रता दत्ता (गुवाहाटी), रीमा मिश्रा (कानपुर), डॉ डिम्पी महांता(काॅटन काॅलेज गुवाहाटी) फिल्म अभिनेत्री अमृता (कोलकाता), टीवी अभिनेत्री दिबांगना सूर्यवंशी (मुंबई), पत्रकार आरती सिंह (रांची), मीता बरूआ शर्मा (कनाडा) कवियित्री नव्या सुरेश (दिल्ली) पत्रकार अंशु हर्ष (जयपुर) ऐश्वर्या चक्रवर्ती (मुंबई) गायन डॉ परिणीता गोस्वामी, सुपर्णा चक्रवर्ती एवंसुमना चटर्जी का है.
संगीत संयोजन एवं वीडियो एडिटिंग मशहूर असमिया संगीतकार दिगंत शर्मा का है. इस म्यूजिक वीडियो की एक विशेषता यह भी है कि लाॅकडाउन के दौरान देश और विदेश के विभिन्न शहरों से योगदान करने वाले कलाकार मोबाइल फोन के जरिए इस परियोजना से जुड़े.

