पटना : आज पटना साहिब से युवा समाजसेवी अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में भारत-चीन सीमा पर हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को अवस्थी समाज के द्वारा अगमकुंआ स्थित मोमबती जला कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस अवसर पर अनुराग अवस्थी ने कहा कि भारत अब 2020 का भारत है और कोई भी हमे आंख नही दिखा सकता। उन्होंने भारत के नागरिकों से चाइना के समान का बहिष्कार करने का आग्रह किया। इस मौके पर कोंग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी नीरज कसेरा ने कहा कि हमारे सैनिक हमारे अभिमान है, उनकी ये कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी और वो भी हमारे दिल मे युगों युगों तक जिंदा रहेंगे। जिस तरह हमारे भारतीय सेना दिन रात हम सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की रक्षा करते है। ये सभी देश के असली हीरो है.

