लखीसराय: लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के द्वारा धोखाधड़ी कर बॉर्डर क्षेत्र के अतिक्रमण के क्रम में भारतीय सैनिक पर बर्बरता पूर्ण आक्रमण के फलस्वरुप भारत के अमर शहीद जवानों की शहादत की याद में कैंडल जला कर वीर शहीदों के शहादत को श्रद्धांजलि दी गई.
आज जन अधिकार पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लखीसराय शहीद गेट पर जन अधिकार पार्टी के सभी साथियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
साथ ही चाइनीज सामानों के बिक्री पर रोक का निर्णय लेकर लोगों ने देश के प्रति संकल्प व्यक्त किया कि देश की अर्थव्यवस्था में चाइनीज सामानों के प्रभाव को रोक कर देशी सामानों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया तथा भारत सरकार से मांग की गयी की चीन पर भारत सरकार कार्यवाही करे एंव सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की CBI जांच हो.
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय कुमार, प्रदेश सचिव मदन तांती, प्रदेश सचिव दिनेश यादव जिला अध्यक्ष रंजय सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव छात्र जिलाध्यक्ष दिवेश कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती अध्यक्ष रंजन कुमार, युवा अध्यक्ष रविकर कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय कुमार, कार्यकारी छात्र अध्यक्ष घनराज भारती, कार्यकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आंनद कुमार, विकास प्रेमी यादव, हलसी प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार मौजूद रहे.
कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि लद्दाख के गलवान घाटी में चीन से लड़ते लड़ते हमारे 20 जवान शहीद हो गये. शहीद जवानों तथा बिहार का बेटा सुशांत सिंह राजपूत को पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

