BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेटरन्स इंडिया सीतामढ़ी के तत्वावधान में कारगिल के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
वेटरन्स इंडिया सीतामढ़ी के तत्वावधान में कारगिल के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर वेटरन्स इंडिया सीतामढ़ी (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्थित मेजर चंद्र भूषण द्विवेदी के स्मारक स्थल पर फूल माला अर्पण कर कारगिल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई.

आयोजन में शहर की महिला चिकित्सक डॉ रेनू चटर्जी एवं डॉ प्रतिमा आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके उपरांत युवा समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया.

जिला संयोजक पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों के कारण साधारण तरीके से कार्यक्रम को किया गया. वैसे प्रत्येक वर्ष जिला में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा बहुत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था.

जिसमें जिले के तमाम युवा, समाजसेवी, शिक्षाविद चिकित्सक,सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के बच्चे, सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडिया कर्मी तथा समस्त जिलावासी समेत सभी जाति धर्म समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और बड़ी धूमधाम से इस विजय दिवस के उत्सव को मनाया जाता था.

पूर्व वायु सैनिक विजेंद्र भूषण ने बताया सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान होता है इस तरह के आयोजन से देश की रक्षा सुरक्षा में तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वायु सैनिक नरेंद्र सिंह ने किया वही पूर्व वार्ड पार्षद नीरा गुप्ता एवं शिक्षिका विनीता सिंह ने भारतमाता और एक सैनिक के रूप में बच्चे को सुसज्जित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया.

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू महतो, उपाध्यक्ष रामेश्वर पूर्वे, समाजसेवी विजय पासवान, भाजपा नेता आग्नेय कुमार, अवनीश कुमार सिंह, उमेश चौधरी, राम इकबाल भगत, रामजन्म चौधरी, वीरेंद्र यादव, रामेश्वर महतो, सूबेदार लक्ष्मी प्रसाद, मो.सद्दाम, रोमियो सर्राफ समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

माउंटेन मैन मांझी के परिवार की मदद को आगे आए सोनू सूद

Next Post

अनलॉक-3 में खुल सकते हैं सिनेमा हॉल, मेट्रो-स्कूल पर जारी रहेगी पाबंदी

Next Post
अनलॉक-3 में खुल सकते हैं सिनेमा हॉल, मेट्रो-स्कूल पर जारी रहेगी पाबंदी

अनलॉक-3 में खुल सकते हैं सिनेमा हॉल, मेट्रो-स्कूल पर जारी रहेगी पाबंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d