BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करंट लगने से मारे गये लोगों को कैंडल जलाकर दी गयी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
करंट लगने से मारे गये लोगों को कैंडल जलाकर दी गयी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में केबुल बिछाने के काम में लगी केईआई कंपनी और बिजली विभाग के मुख्य अभियंता श्रवण कुमार की लापरवाही से कोरोना वैश्विक महामारी काल में 100 से अधिक लोगों की बिजली करेंट से हुई निधन पर एवं मिलीभगत से भ्रष्टाचार के फलफूल रहे धंधे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की ओर से पोल खोलो अभियान के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन किया और हादसे में मारे गये लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शाम बिजली विभाग के मुख्य अभियंता श्रवण कुमार के आवास के बाहर पोलो खोलो अभियान के तहत प्रदर्शन किया.

इस दौरान सबसे पहले हाल के कुछ दिनों में करंट लगने से 100 से अधिक लोगों की हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए अरगोड़ा चौंक पर मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी.

इस दौरान मुख्य अभियंता के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की गयी. पार्टी कार्यकर्त्ता ‘‘केईआई कंपनी वापस जाओ, दोषी अधिकारियों-अभियंताओं को गिरफ्तार करो, केईआई कंपनी को काली सूची में डालो, केईआई कंपनी झारखंड छोड़ो, मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देना होगा, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो, भ्रष्टाचार को संरक्षण देना बंद करो’’ के नारे लगा रहे थे. 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि एक ओर जहां बिजली विभाग और केईआई कंपनी की लापरवाही से प्रतिदिन लोगों की जान जा रही है,  लेकिन पैसे के लिए नीचता के हद तक गिरने वाले चंद लोग पश्चाताप करने की जगह न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे है.

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि कोरोनाकाल और आर्थिक संकट की स्थिति में ट्रेजरी बंद रहने के बावजूद किस अधिकारी ने केईआई कंपनी को नियमों की अनदेखी कर करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिजली विभाग और केईआई कंपनी के लिए जान से बढ़कर पैसे की अहमितयत है, यही कारण है कि लगभग हर दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली करंट लगने से लोगों की मौत हो रही है, वहीं अब जंगली पशु भी इसकी चपेट में आने लगे है.

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा है कि बिजली विभाग की मौत के इस तांडव से राज्य को कब निजात मिलेगी यह सुनिश्चित करना अति आवश्यक है.19 वर्षों के कालखंड में भाजपा ने बिजली विभाग को बर्बाद कर दिया है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने जिस प्रकार से लूट मचाई है उसका भी पर्दाफाश किया जाएगा.

कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, विभय शाहदेव, परवेज आलम, फिरोज रिजवी मुन्ना, देवजीत देवघरिया, विनीता पाठक, सोनी नायक, कुमुद रंजन, अशोक खलखो चंदन लिंडा, अंकित राठौर, आशीष गिरी, गौरव भगत, विवेक कुमार, रोहित कुमार, महेंद्र प्रसाद, पप्पू पासवान, अभिजीत सिंह, प्रवीण सिंह, सत्यम राय, बीरु तिर्की, त्रिशूल सिंह कौन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा पूंजीपति मित्रों के लिए खेती को कॉरपोरेट क्षेत्र में तब्दील करना चाहती है: रामेश्वर उरांव

Next Post

कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट मेगा ड्राइव, चलाया गया विशेष अभियान

Next Post
रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है ‘मास टेस्टिंग ड्राइव’

कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट मेगा ड्राइव, चलाया गया विशेष अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d