BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूल के साइन बोर्ड में होगा तिरंगा, स्कूल बिल्डिंग होगी सफेद

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूल के साइन बोर्ड में होगा तिरंगा, स्कूल बिल्डिंग होगी सफेद
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मूः जम्मू कश्मीर में अब सभी सरकारी स्कूलों की पहचान तिरंगा से होगी. जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के साइन बोर्ड पर तिरंगा लगाना अनिवार्य कर दिया है. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में सरकारी स्कूल की ईमारतों को वाइट और ग्रे कलर से रंगने के लिए भी कहा है. साथ ही साइन बोर्ड पर तिरंगा भी होगा.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन का कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों की पहचान करने के लिए कुछ नए कदम उठाए गए हैं जिनसे सरकारी स्कूलों की पहचान ‘अलग और आसान’ हो जाए. स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश के पालन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देनी होगी. आदेश की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है.

नए पैटर्न में स्कूल के साइन बोर्ड का बैकग्राउंड तिरंगा रहेगा और उसके ऊपर स्कूल के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी. जैसे स्कूल कब बना, किस कैटेगरी का है और स्कूल का पता क्या है. शिक्षा विभाग के अनुसार इस दिशा में काम फरवरी महीने में ही शुरू कर दिया गया था, जब सभी स्कूल सर्दियों की छुटियों के लिए बंद थे और बहुत सारे स्कूलों में यह काम पूरा भी किया जा चुका है. लेकिन कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी और ठंड के चलते रंगाई का काम नहीं हो सका. हालांकि अब इस काम को 30 अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में कुल 23,111 सरकारी स्कूल है, जिनमें 10,788 जम्मू श्रेत्र और 12,323 सरकारी स्कूल कश्मीर घाटी में है. लेकिन इन स्कूलों में से करीब 1 हजार स्कूल निजी ईमारतों में भी काम कर रहे है. आने वाले दिनों में इस आदेश को सरकारी अनुदान लेने वाले निजी स्कूलों पर भी लागू किए जाने पर भी विचार हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रसिद्ध मूर्तिकार सह पद्म भूषण राम सुतार के घर से 26 लाख रुपये की चोरी

Next Post

भारत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 के नामांकनों का ऐलान

Next Post
भारत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 के नामांकनों का ऐलान

भारत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 के नामांकनों का ऐलान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d