रांची: विश्वविद्यालय रांची के नव नियुक्त कुल सचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता से विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अनुबंधित सहायक प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी.
संघ की संरक्षक डॉ दमयंती सिंकु,अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनमणि, सचिव नरेंद्र कुमार दास, कोषाध्यक्ष रमाकांत महतो व संयुक्त सचिव डॉ अहिल्या कुमारी ने कुलसचिव को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

