भोपाल: देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है. देश में अब कोरोना संक्रमण के मामले 24 हज़ार को पार कर गए है. कुल मामलों में से 80 फीसदी तो केवल सात राज्यों से है. इन राज्यों में एक नाम शुमार है मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में 1800 का आंकड़ा पार हो चुका है. प्रदेश में कोरोना के अब तक 1,852 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 92 मरीज वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.
शुक्रवार का दिन प्रदेश के लिए बेहद खराब रहा. शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कुल 1,029 मामले सामने आए.
आम लोगों के साथ ही बड़ी तादाद में कोरोना वॉरियर्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही हालात भयावह बने हुए हैं. यहां बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. अकेले भेपाल में अब तक 110 स्वास्थ्यकर्मी और 41 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए है.

