बरकट्ठा/चलकुशा: विगत तीन दिनों के लगातार बारिश के दौरान कई कच्चे मकान धाराशायी हो गए. जगह जगह जलभराव से सामान्य जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है. सड़को पर जलजमाव से आवागमन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. भारी बारिश से प्रखंड बरकट्ठा व चलकुशा में आधे दर्जन से अधिक कच्चे मकान ध्वस्त हो गए है. इससे लाखो का सामान बर्बाद हो गया. गरीब किसान आम अवाम परेशान हो गए है. बारिश का प्रभाव बाज़ार ,स्कूल में भी नज़र आ रहा है स्कूलों में बच्चे कम संख्या में नज़र आ रहें हैं .
वहीं बाज़ारो में क्रय विक्रय पर खासा प्रभाव पड़ा है. लगातार बारिश से पंचरुखी तिलैया गांव निवासी लखन टुड्डू व सुशील टुडू के घर गिर गए. खरगू पंचायत के खरी गांव निवासी रुक्मणि देवी पति हेमराज राम,बढ़न सिंह पिता देवी सिंह के कच्चे मकान जमींदोजमींद हो गए,वहीं चौबे गांव के टोला लक्ष्मीपुर मे जसोदा देवी पति जहुरि पासवान,मीना देवी पति शंकर पासवान,समीना खातून पति लाल मोहम्मद,प्रियंका देवी पति उमाशंकर ,द्रोपदी देवी पति दिनेश्वर पासवान,सेराज अंसारी पिता हदीश अंसारी समेत आधे दर्जन से अधिक गरीबों के आशियानों पर आफत आ गई है. मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने उचित मुआवजा समेत पीएम आवास की मांग कर रहें हैं.

