BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेंट व्यवसाय से जुड़े 20 लाख लोगों की जीविका पर आफत: एसोसिएशन

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
टेंट व्यवसाय से जुड़े 20 लाख लोगों की जीविका पर आफत: एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

बैंक्वेट हॉल में दो सौ लोगों के शामिल होने का निर्देश मिले

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पहल करने की मांग

झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई

रांची: राज्य में लॉकडाउन में राज्य के बैंक्वेट हॉल में होने वाले शुभ आयोजन समेत अन्य समारोह में दो सौ लोगों के शामिल होने का सरकार निर्देश दे. देश के विभिन्न राज्य में अनलॉक पांच में यह व्यवस्था बहाल की गयी है.

झारखंड में नयी व्यवस्था से बैंक्वेट हॉल से जुड़े 20 हजार टेंट और डेकोरेटर्स समेत 25 लाख से अधिक अधिक लोगों को जीविका चलाने में सहूलियत होगी. झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुधवार को सहजानंद चौक के समीप स्वागतम बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में इस मसले पर चर्चा की गयी.

संगठन के चेयरमैन तिलक राज आजमानी ने कहा कि बैंक्वेट हॉल में शुभ आयोज समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सरकार के स्तर से 50 रखी गयी है.

आयोजन में लोगों की संख्या कम होने से बैंक्वेट हॉल के माध्यम से जुड़े टेंट व्यावसायी समेत कैटरर्स, फ्लावर डेकोरेटर्स, इवेंट मैनेजमेंट, बैंड-बाजा, हलवाई, मजदूर को पिछले छह माह से काम नहीं मिल पा रहा है. जिससे उनकी जीविका पर आफत आ गयी है. सैकड़ों लोग काम बंद होने से कर्ज में डूब गए हैं.

संगठन की ओर से इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. यह तय किया गया कि बैंक्वेट हॉल में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी चल सके.

बैठक में अध्यक्ष सुशील वर्मा, महामंत्री विकासचंद्र मिश्रा, पुरूषोत्तम कुमार रंजन, शिशिर वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश भारती, बलजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जसरीव सिंह, दुर्गा चौहान, विकास कुमार, रूपदेव समेत राज्य के कई जिले से कमेटी के पदधारी शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

51 प्रदूषण जांच केंद्र को नोटिस, रद्द होगा पीयूसी सेंटर का लाइसेंस

Next Post

2 आईएएस का तबादला, रामनिवास यादव को साहिबगंज जिले की कमान

Next Post
तीन-चार साल से एक ही जिले में पदस्थापित 19 दरोगा व इंस्पेक्टर का तबादला

2 आईएएस का तबादला, रामनिवास यादव को साहिबगंज जिले की कमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d