BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब से परेशान होकर बेटी ने की पिता की पीट पीट कर हत्या

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in Uncategorized
शराब से परेशान होकर बेटी ने की पिता की पीट पीट कर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

अजमेर: अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञान नगर में एक बेटी ने ऐसा कदम उठाया कि क्षेत्र में सनसनी फैल गई. उसने पिता को पहले पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा, उसके बाद शव को घसीटकर मकान के बाहर सड़क पर फेंक दिया. इसके बाद पिता की हत्या के सबूत मिटाने के लिए वह कमरे में आई और खून को साफ कर डाला. बड़ी बहन को फोन पर बताया कि पिता बाहर सड़क पर बेहोश पड़े हैं.

दिल दहला देने वाली इस घटना में खुद को बचाते हुए आरोपी बेटी रागिनी ने पुष्कर निवासी अपनी बड़ी बहन काे फाेन पर बताया कि पिता बाहर सड़क पर नशे की हालत में पड़े हैं. नशे में वे कहीं गिर गए हैं जिससे उनके शरीर से खून बह रहा है. रागिनी की यह बात सुनकर देर रात बड़ी बहन घर पहुंची. उसे अभी तक दिल दहलाने वाली इस घटना का अंदाजा नहीं था. बड़ी बहन ने पिता को अचेत पाया तो पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी तो दिल दहल गया. घर में खून के साफ किए गए दाग दिखे तो पुलिस ने आरोपी बेटी रागिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.

पुलिस ने बताया कि उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है. मृतक निजी फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था. वह शराब का आदी था और अक्सर ड्यूटी पर नहीं जाता था. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नशे की हालत में जब वह घर पहुंचता था तो आए दिन झगड़ा हाेता था. साेमवार रात भी इस बात काे लेकर दाेनाें के बीच हाथापाई हुई थी.

थाना प्रभारी आदर्शनगर, धर्मवीर सिंह ने बताया कि रागिनी ने पिता की हत्या की बात स्वीकार की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं आरोपी रागिनी को गिरफ्तार कर लिया गया है.हिरासत में वह लगातार चीखकर पूरी घटना को बता रही है. रागिनी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर मुद्दा मेरे दिल से जुड़ा है: PM मोदी

Next Post

CAA नागरिकता देता भी है और लेता भी है: ओवैसी

Next Post
CAA नागरिकता देता भी है और लेता भी है: ओवैसी

CAA नागरिकता देता भी है और लेता भी है: ओवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d