धनबाद: धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के बाघमारा बाजार निवासी चालू स्वर्णकार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मिली जानकारी के अनुसार युवक लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रहा था. जिससे वह हमेशा तनाव में ही रह रहा था. मृतक के दो छोटे- छोटे पुत्र हैं.
मृतक की पत्नी दीपाली देवी ने बताया कि वह अपने ननद के साथ दूसरे के घरो मे झाड़ू पौछा का काम करने गई थी.दोपहर वह घर आई तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था.
दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आया इतने में बड़ा बेटा घर का छप्पर को तोड़कर अंदर गया तो देखा कि उनका पिता साड़ी के फंदा से झूल रहा था.
परिजनों ने जब उसका शव लटका देखा तो पूरे घर में कोहराम मच गया है. किसी तरह फंदे को काटकर नीचे उतारा और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस घटना से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

