धनबाद: धनबाद जिले के एग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत में 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि युवक ने अपने घर में दोपहर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन इसकी जानकारी रात नौ बजे परिजनों को मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

