BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
ट्रेलर के चपेट में आने से व्यापारी की मौके पर मौत
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां छेड़खानी से परेशान होकर एक 20 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. इसके साथ ही उसने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने आरोपी का नाम भी बताया है.

छात्रा ने न सिर्फ आरोपी का नाम लिखा है बल्कि उसके परिजनों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि पहले युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो भी शूट कर लिया. वीडियो लीक को लेकर वह धमकी भी देता था.

उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस पर उसे बहुत भरोसा था उसी ने धोखा दिया. इस बीच पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है. जिस समय उसने यह कदम उठाया घर पर कोई नहीं थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि वह यह कदम उठाएगी.

रात को जब उसकी सहेली आई थी तो उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके साथ ही उसने फोन पर भी कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद उसके पिता को फोन किया गया. दोनों ने जब दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंच तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है.

पुलिस को भी सूचना दी गई. वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है. उसमें ब्लैकमेल करने और पूरे परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से करवा रही है. साथ ही परिजनों से पूछताछ हो रही है.

इस मामले में पुलिस युवती के दोस्तों से भी बात कर रही है. साथ ही उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है. इस बीच परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि सुसाइड नोट भी मिल चुका है. अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असम में NDA सरकार बने, ये लोगों ने तय किया: PM मोदी

Next Post

नक्सलियों की साजिश नाकाम, CRPF जवानों ने IED किया नष्ट

Next Post
नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी, दो IED बम मिला, कराया गया विस्फोट

नक्सलियों की साजिश नाकाम, CRPF जवानों ने IED किया नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d