BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला वन अधिकारी पर हमले में टीआरएस नेता गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद, 30 जून:तेलंगाना पुलिस ने एक महिला वन अधिकारी पर हमले के बाद सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक नेता को गिरफ्तार किया। कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में रविवार को टीआरएस नेता और कार्यकर्ताओं के हमले में महिला वन अधिकारी घायल हो गईं। जिला परिषद के उपाध्यक्ष के. कृष्णा राव और उनके समर्थकों पर हत्या का प्रयास, वाहन को क्षति पहुंचाने और सरकारी अधिकारी को ड्यूटी करने से रोकने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह घटना कागजनगर प्रखंड के गांव सरसाला में उस वक्त हुई, जब राज्य सरकार के पौधरोपण कार्यक्रम ‘हरिताहरम’ की तैयारियों के लिए वन विभाग की एक टीम वहां पहुंची। टीम का नेतृत्व करने के लिए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) सी. अनीता जब ट्रैक्टर से वहां पहुंचीं तो टीआरएस नेता, उनके समर्थक और कुछ किसानों ने अनीता पर लाठियों की बौछार शुरू कर दी।

वन अधिकारी मैदान को समतल करवाने के लिए एक ट्रैक्टर के साथ गांव में पहुंचीं तो कृष्णा राव और उनके समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। नहीं मानने पर उनके साथ राव की बहस हो गई।

अनीता ने जब यह बताने की कोशिश की कि वे लोग सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, उन्हें काम करने से न रोका जाए, तब उन पर लाठियों से हमला कर दिया गया। इससे पहले कि दूसरे अधिकारी और पुलिस बीच बचाव कर पाते, वन अधिकारी अनीता को काफी चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृष्ण राव स्थानीय टीआरएस विधायक के.कोनप्पा के भाई हैं। इस बीच, पता चला है कि इस घटना के बाद उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अधिकारियों को इस घटना में संलिप्त रहे लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मल्ला रेड्डी कागजनगर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल वन अधिकारी सी. अनीता से भी मिले।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CNT-SPT एक्ट का सबसे ज्यादा उलंघन मिशनरी संस्थाएं द्वारा किया गया: समीर उराँव

Next Post

स्वर्ण जयंती पार्क में हुल स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद सिद्धू- कानू को पुष्प अर्पण

Next Post

स्वर्ण जयंती पार्क में हुल स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद सिद्धू- कानू को पुष्प अर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d