शशि भूषण दूबे कंचनीय
प्रयागराज : नवाबगंज में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर हालत में है जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया. पुलिस के मुताबिक ये लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे. आमने सामने हुई भीषण टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले सो रहे लोगों की नींद टूटी और वो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. वहां का नजारा देखकर लोग दहल गए. स्कार्पियो बुरी तरह से ट्रक के अंदर घुसी थी और उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार मची थी.
ग्रामीण फंसे लोगों को बाहर निकालने का भरसक प्रयास कर रहे थे लेकिन निकाल नही पा रहे थे. तुरंत गैस कटर से गाड़ी की बॉडी को काटकर किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया.

