पंकज सिन्हा,
लातेहार: लातेहार एसपी प्रशांत आंनद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने अवैध कोयला को लेकर करवाई की. बता दें कि बिशुनपुर जंगल में जमा कर रखे गए कोयला को एक ट्रक में लोड करते हुए पकड़ा गया. वहीं कोयला लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया.
इस दौरान ट्रक और ट्रैक्टर का ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहा. ज्ञात हो कि बालुमाथ प्रखण्ड स्थित कुंडी, तेतरिया खाड़, छापर, भागिया, रेलवे साइडिंग से लगातार अवैध कोयले की तस्करी होती है.
गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात्रि बालुमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने छापेमारी की और अवैध तरीके से लोड कर रहे ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त कर बालुमाथ थाना ले आई.
वहीं इस कार्रवाई से कोल माफिया में हड़कंप मच गया है.
पुलिस को इन अवैध कोयला के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है. अब तक लगभग बालुमाथ पुलिस ने 10 ट्रक को जब्त कर चुकी है.
इस कार्रवाई में बालुमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह, थाना प्रभारी सुभाष पासवान, इंस्पेक्टर राजेश मंडल सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.

