BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर, लगी आग, जिंदा जला चालक

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in समाचार
ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर, लगी आग, जिंदा जला चालक

ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर, लगी आग, जिंदा जला चालक

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: अमेठी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों ही वाहनों में आग लग गई, जिसमें ट्रेलर चालक जिंदा जलकर खत्म हो गया. पुलिस को आग बुझाने में घंटों लग गए, जिस कारण बांदा-टांडा नेशनल हाईवे घंटों बाधित रहा.

जानकारी के अनुसार, फुरसतगंज क्षेत्र के लाल ढाबा के पास सुल्तानपुर से रायबरेली की टरफ जा रहा ट्रेलर व रायबरेली की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रक आपस में भिड़ गए. सुबह तड़के की इस घटना में लोगों ने आग की लपटों को दूर से देखा.

लोगों ने बताया कि घटना टायर दगने से हुई है, क्योंकि उन्होंने जोरदार आवाज सुनी थी. ट्रेलर में उन्नाव जिले के थाना अजगैन निवासी ड्राइवर राजेश (55) फंस गया था, जिसकी मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, खलासी ने कूदकर जान बचाई.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी फुरसतगंज राजीव सिंह ने फायर विभाग को सूचना दिया, घंटों बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर चल नहीं पाई.

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी चल नहीं सकी तो मोहनगंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई, लेकिन ये भी छोटी होने के कारण आग पर काबू पाने में असफल रही. तब फुरसतगंज क्षेत्र में स्थित IGRUA की दमकल गाड़ी बुलाई गई. हाइवे पर दूर तक दोनों तरफ जाम लग चुका था, आग पर काबू पाने के बाद फुरसतगंज प्रभारी ने जेसीबी के माध्यम से ट्रेलर को सड़क से बाहर कराकर आवागमन को चालू कराया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 86 हजार से अधिक लोग संक्रमित

Next Post

रांची में मैसेज हो रहा वायरल, लोगों ने चिकेन और मछली खाना कर दिया है कम

Next Post
रांची में मैसेज हो रहा वायरल, लोगों ने चिकेन और मछली खाना कर दिया है कम

रांची में मैसेज हो रहा वायरल, लोगों ने चिकेन और मछली खाना कर दिया है कम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d