लखीसराय:- लखीसराय मेदनी चौकी थाने के अंतर्गत NH 80 पर रसूलपुर गांव के पास टायर फट जाने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी.
खलासी की मौके पर मौत हो गई. घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया. मेदनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे कर जांच में जुटी है.
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि लखीसराय की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आ रहा था. तभी रसूलपुर के हनुमान मंदिर के पास टायर फट जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया.
स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी में बैठे लोगों को निकाला गया. तब तक खलासी की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा गया है.

