हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के अररिया से एक परिवार पश्चिम बंगाल जा रहा था. इसी दौरान आज सुबह सड़क हादसे में कार में सवार मां और बेटे की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

