लखीसराय: लखीसराय शहर में गौशाला गली के निकट लगे ट्रांसफार्मर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा शोर करने पर ट्रक का चालक ट्रक को चालू हालत में ही छोड़कर गलियों से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 4:00 बजे यह ट्रक स्टेशन की तरफ से आ रहा था. तभी अचानक ट्रक ने गौशाला गली के पास लगे ट्रांसफार्मर के पोल में टक्कर मार दी जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया.
कवैया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की जुट गई है और गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

