गुमला: एनएच 23 राँची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो पलमा डिपा पारस नदी पुल के समीप पुलिस वाहन को बालू लदे ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया. घटना बीते रत की है , पुलिस वाहन को ओवरटेक कर ट्रक ने मारा धक्का. पुलिस वाहन में थानेदार सिद्धेश्वर सिंह, एएसआई एतवा उरॉव और चालक अमित तिग्गा सवार थे. दुर्घटना में थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह, एएसआई एतवा उरॉव, ड्राईवर अमित तिग्गा घायल हुए. दुर्घटना में पुलिस जीप पुल के नीचे गिरते गिरते बची. पुलिस वाहन में सवार सभी पदाधिकारी बाल बाल बचे. आसापास के ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुँचाया गया. घायल थानेदार, एएसआई, और ड्राइवर को भरनो अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी. जानकारी के अनुसार थानेदार पुराना थाना से नया थाना जा रहे थे इस बीच पुल के बीचो बीच बालू लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में धक्का दिया. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राईवर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है. ट्रक चालक घटना स्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया.दुर्घटना की खबर सुनकर सभी ग्रामीण अस्पताल पहुंचे.

