BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक से टकराई SUV कार, 3 की मौत, 2 घायल

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
ट्रक से टकराई SUV कार, 3 की मौत, 2 घायल

ट्रक से टकराई SUV कार, 3 की मौत, 2 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

केरल: केरल के कोझीकोड में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं. यह घटना शनिवार सुबह तब घटी जब तेलंगाना के निजामाबाद जिले में उनकी एसयूवी गाड़ी हैदराबाद-नागपुर राजमार्ग (एनएच 44) पर स्टेशनरी टिप्पर ट्रक से टकरा गई. यह जानकारी तेलंगाना पुलिस ने दी.

मृतकों की पहचान 32 साल के अनीश, 21 साल के स्टालिन और 15 साल की अनालिया के तौर पर हुई है. जबकि 27 साल की दिव्या और पांच साल की अलेख्या घायलों हो गई हैं, जिनका निजामाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पहले माना जा रहा था कि पीड़ित प्रवासी मजदूर हैं हालांकि बाद में पुलिस को पता चला कि वे बिहार के नवादा शहर के एक स्कूल में काम करते थे. डिचपल्ली के पुलिस निरीक्षक जी वेंकटेश्वरलू ने कहा, ‘वे सभी केरल के कोझीकोड से ताल्लुक रखते हैं. पीड़ित 10 अन्य लोगों के साथ कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण तीन वाहनों में अपने घर लौट रहे थे. वे तेज गति वाली एसयूवी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे. तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और डिचपल्ली ब्लॉक के अंतर्गत मेंत्राजपल्ली गांव में एक टिप्पर ट्रक से शनिवार सुबह चार बजे उनकी गाड़ी टकरा गई.

इंस्पेक्टर ने कहा, ‘कुछ किलोमीटर दूरी पर एक दिन पहले ही टिप्पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसे अन्य वाहन के जरिए टो करके ले जाया जा रहा था. इससे पहले कि टोविंग वाहन का ड्राइवर नीते उतरता तेज रफ्तार से आई एसयूवी टिप्पर से जा टकराई.’

घटना में अनीश, उसकी बेटी अनालिया और दूसरे स्कूल के अध्यापक स्टालिन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अनीश की पत्नी दिव्या और दूसरी बेटी अलेख्या जो गाड़ी की पीछे वाली सीट पर सो रहे थे, घायल हो गई हैं. गाड़ी को स्टालिन चला रहा था. वेंकटेश्वरलू ने कहा, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र पुलिस के 1140 कर्मी हुए संक्रमित

Next Post

रोहिणी जेल में जेल कर्मी समेत 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
रोहिणी जेल में जेल कर्मी समेत 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

रोहिणी जेल में जेल कर्मी समेत 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d