BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 से अधिक जख्मी

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
पिकअप वैन ने 2 महिलाओं को कुचला
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद: गुजरात में वलसाड के पास आज भयंकर सड़क हादसा हो गया. यहां मुंबई से आ रहे एक आयशर ट्रक ने अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस को टक्कर मारी. जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वलसाड के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

हादसे के बाद ट्रक पलट गया. जिसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया. वहीं, बस भी दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई. मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की वैन आई. बस और ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को निकालकर से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, सभी यात्रियों को भी बाहर निकाला गया. कुछ घायलों को पास ही खड़े ऑटो से अस्पताल तक पहुंचाया गया.

एक जख्मी शख्स ने बताया कि, हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही बस को वलसाड शहर के पास एक ट्रस ने टक्कर मारी थी. वह ट्रक मुंबई से आ रहा था और वलसाड के पास नंदावला हाईवे पर अनियंत्रित हो गया था.

डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक सीधे बस से टकराया. जिससे बस यात्रियों को काफी चोटें आईं. बस में सवार 20 से ज्यादा मुसाफिर घायल हो गए. सभी घायलों को वलसाड के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

घायल लोगों में ट्रक व बस के ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, उक्त बस और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस वहां से रास्ता खाली करवाने में जुटी है.

https://bnnbharat.com/railway-record-highest-production-of-rail/
https://bnnbharat.com/jitan-ram-manjhi-demands-investigation/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Election: प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी पर हमला, पुष्पम प्रिया बोलीं- ये डरे हुए लोग हैं, जीत से रोकने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 139 अंक टूटा

Next Post
शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में करीब 337 अंकों की गिरावट दर्ज

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 139 अंक टूटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d