BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित 3 गंभीर

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित 3 गंभीर

पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित 3 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मेरठ- बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने खरखौदा थाने की पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सूमो के परखचे उड़ गए.

हादसे में सिपाही संदीप गिरी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाने की धीरखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा रामरतन थाने के सिपाही चालक संदीप गिरी निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर के साथ मंगलवार आधी रात को निर्माणाधीन मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गश्त के लिए निकले थे.

संदीप गिरी सूमो को चला रहे थे, जबकि दरोगा रामरतन सूमो में आगे की तरफ बैठे थे. इस सूमो में थाने के सिपाही अमित कुमार और सचिन कुमार भी पीछे की सीट पर बैठे थे. जैसे ही हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के पास सूमो सड़क किनारे खड़ी हुई, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सूमो में टक्कर मार दी.

इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं. कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे और सीओ किठौर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे.

सीओ किठौर ने बताया कि हादसे में कांस्टेबल संदीप गिरी की मौत हो गई. जबकि दरोगा और दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. सिपाही के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानव व्यापार एवं सरकारी प्रयास

Next Post

इंडियन आर्मी, मिस्टर इंडिया, फौलादी जिस्म के मालिक ने विदेश में जीता बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड

Next Post
इंडियन आर्मी, मिस्टर इंडिया, फौलादी जिस्म के मालिक ने विदेश में जीता बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड

इंडियन आर्मी, मिस्टर इंडिया, फौलादी जिस्म के मालिक ने विदेश में जीता बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d