हाजीपुर: हाजीपुर में ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया है. घटना हाजीपुर जंदाहा एनएच पर घटी है. सहदेई ओपी क्षेत्र के अंधरावर चौक के पास ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया है.
घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है. जबकि 1 अन्य घायल हैं. जानकारी के अनुसार मृतकों में पिता पुत्र शामिल हैं.

