BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Share on FacebookShare on Twitter

सिकन्दर शर्मा,

दुमका: हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट महावीर मंदिर मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जिससे जामा थाना क्षेत्र के उदलखाप (हरिपुर) गांव निवासी कामदेव मंडल 35 पिता जिया मंडल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कामदेव अपने परिवार के साथ छठ पर्व करने अपने ससुराल रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो सिमरा गांव आया था. मंगलवार को वो अपने साढ़ू श्यामलाल मंडल को ट्रेन पर चढ़ाने कुरमाहाट हॉल्ट गया था.

ट्रेन पर चढ़ाने के बाद वापस वो अपने ससुराल लौट रहा था लौटने के क्रम में जैसे ही वो बाइक लेकर कुरमाहाट महावीर मंदिर के पास पहुंचा हाइवे से दाहिना मुड़ना चाहा इसी बीच हंसडीहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार खाली ट्रक कामदेव को कुचलते हुए आगे निकल गयी,

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कामदेव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि कामदेव की बाईक ट्रक के बायीं टायर के नीचे फस गयी. जिससे ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार होने में नाकामयाब हो गया.

धीरे-धीरे भीड़ को जुटता देख ट्रक चालक और खलासी ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हंसडीहा पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान, बृंदा उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर बिना विलम्ब किये शव को अपने कब्जे में लेकर स्वास्थ केंद्र सरैयाहाट लेकर चले गये.

जहां चिकित्सकों ने कामदेव को मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही सभी परिजन घटना स्थल पर पहुंच हाइवे के बीचोबीच बैठकर सड़क को जाम कर दिया.

परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे. पास में ही मेला रहने के कारण धीरे-धीरे भीड़ भी बढ़ रही थी.

हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग चूकि थी. माहौल भी धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा था. माहौल को बिगड़ता देख पुलिस निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह ने वरीय अधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की.

जिसके बाद सरैयाहाट, रामगढ़, जरमुंडी थाना की पुलिस सहित क्यूआरटी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच जाम को हटाने के प्रयास में लग गयी. पुलिस के समझाने के बाद भी लोग मुआवजे के लिये अड़े रहे.

फिर सरैयाहाट बीडीओ दयानंद कुमार जायसवाल, सीओ द्वारिका बैठा ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर हर सम्भव सहायता दिलवाने की बात कह मृतक की पत्नि रामप्यारी देवी को नगद पांच हजार देकर जाम को हटवाया.

लगातार दो घन्टे जाम लगे रहने के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ जरमुंडी अनिमेष नथानी भी घटना स्थल पर पहुंचे.

इधर हंसडीहा पुलिस ट्रक एवं बाइक को जप्त कर थाना ले आयी साथ ही मृतक की पत्नि रामप्यारी देवी के लिखित बयान पर ट्रक नम्बर बीआर 01 जीएच 9963 के चालक पर तेज व लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

कामदेव पेशे से मजदूर था वो अपने पीछे पत्नी सहित दो मासूम बेटे राजकिशोर और संदीप को छोड़ गया. पुलिस प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘महा‘ तूफान तेजी से बढ़ रहा गुजरात की ओर, 36 घंटे अहम

Next Post

IND vs BAN: राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 का खेल बिगाड़ सकता है चक्रवात

Next Post
IND vs BAN: राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 का खेल बिगाड़ सकता है चक्रवात

IND vs BAN: राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 का खेल बिगाड़ सकता है चक्रवात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d