-
पशु व्यापारी अवैध पशुओं को क्रूरतापूर्वक बध करने के नियत से चोरी छिपे बंगाल ले जाया जा रहा था
-
ट्रक न0 यूपी 67 टी-1563 पर गाय व बैल समेत कुल 27 अवैध पशु क्रूरतापूर्ण लदे पाए गए
-
पुलिस गश्ती दल ने गोरहर थाना क्षेत्रान्तर्गत जमुनिया घाटी समीप पकड़ा गया
हजारीबाग(बरकट्ठा): गुरुवार 18 जून को गोरहर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत जमुनिया घाटी के पास अवैध पशुओं से लदा एक ट्रक को जब्त किया.
इस निमित थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि बिहार की ओर से ट्रक न0 यूपी 67 टी 1563 पर अवैध पशुओं को क्रूरतापूर्वक बध करने की नियत से चोरी छिपे बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था, जहां गोरहर थाना के गश्ती गाड़ी को देखते ही उक्त ट्रक तेजी से भागने लगा.
इसी दौरान गोरहर थाना क्षेत्र के जमुनिया घाटी के पास आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन को धक्का मार दिया, जिससे पशु लदे ट्रक सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
वहीं ट्रक चालक गश्ती दल को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग गया. गश्ती दल में थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, एएसआई अशोक कुमार, आ0 आलोक कुमार सिंह, प्रधान महतो, मंजय कुमार, सुनील कुमार, तुलसी रजक, महावीर मुर्मू व चालक सिकंदर अंसारी शामिल थे.
मौके पर गश्ती दल ने 27 अवैध पशुओं से लदा ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया, जिसमें जब्त गाय, बैल समेत कुल 27 पशुओं में 22 पशुओं को पिंजरजोल गौशाला हजारीबाग भेजा गया.
वहीं 05 घायल पशुओं को इलाज के लिए पशु चिकित्सा केंद्र बरकट्ठा भेजा गया, जहां इलाज करवाया जा रहा है. मामले को लेकर कांड संख्या 26/20 भादवि0 की धारा 414/279/337/338/427/34 ,11 (डी) पशु क्रुरता अधिनियम 1960 व झा0 गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 विरुद्ध ट्रक के चालक, मालिक व पशु ब्यापारी पर मामला दर्ज किया गया.

