BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओवरलोड परिचालन रोकने को लेकर ट्रक मालिकों ने की बैठक

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
ओवरलोड परिचालन रोकने को लेकर ट्रक मालिकों ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

  • ओवरलोड वाहन रोको संघर्ष समिति का किया गठन

साहेबगंज: जिला के बरहरवा प्रखंड में दिन शुक्रवार को बरहरवा फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग 80 के सिरासीन गांव में ओवरलोड वाहन रोको संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पाचु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिसमें बरहरवा,पतना, गुमानी, फरक्का से आए हुए दर्जनों ट्रक मालिकों ने भाग लिया.

बैठक में उपस्थित सभी ट्रक मालिकों ने एक स्वर में आवाज उठाते हुए कहा कि हम सभी ट्रक मालिक अपने अपने वाहनों में अंडरलोड स्टोन- चिप्स लादकर परिचालन करेंगे. जिससे सड़क की स्थिति ठीक ठाक बना रहे. क्योंकि ओवरलोड वाहन चलने से सड़क की स्थिति काफी खराब हो जाता है.

प्रशासन भी सड़क मरम्मती के लिए ध्यान नहीं देता है. जिसके चलते हम सभी ट्रक मालिकों को अपने अपने निजी फंड से सड़क की मरम्मत करवानी पड़ती है. अभी हाल ही में ट्रक मालिकों ने अपने निजी फंड से सड़क की मरम्मत करवाई थी.

वहीं बरहरवा के कुछ बड़े ट्रक मालिक एवं पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों की मिलीभगत से सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन करवाया जाता है. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी ट्रक मालिक ओवरलोड मार लेकर बरहरवा फरक्का मार्ग होते हुए पश्चिम बंगाल को जाता है तो उस गाड़ी को रोककर प्रशासन को सुचना दिया जाएगा.

इसके बावजूद भी अगर प्रशासन ओवरलोड वाहनों का परिचालन बंद  करवाने में सक्षम नहीं है तो हम सभी ट्रक मालिक सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे.

साथ ही इस बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम से मुलाकात कर ओवरलोड वाहन के परिचालन को बंद कराने के लिए आवेदन दिया जाएगा.

इसके अलावा बंगाल के फरक्का बांध रोड़ पर प्रति ट्रक 700 रुपए नजराना वसुली बंद करवाने की भी बात कही जाएगी. अंत में निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द नया ट्रक ऑनर एसोसिएशन का गठन कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इस बैठक में मुख्य रूप से बहादुर सेख, गफ्फार सेख, आलमगीर आलम,जाकीर आलम, सत्य सुंदर कर्मकार, मनावर सेख, मुरसलीन सेख,मालेक सेख, जहांगीर सेख, इंद्रजीत रजक, सुरेन्द्र कुमार, प्रसनजीत कुमार, विकास कुमार, सुशांत कुमार के अलावा बहुत सारे ट्रक मालिक मौजूद थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेसहारा को हर हाल में करेंगे मदद: गौतम कुमार

Next Post

सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

Next Post
सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d