BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप ने फिर दिया भारत, पाक को कश्मीर पर मदद का प्रस्ताव

by bnnbharat.com
September 10, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन :  नई दिल्ली द्वारा बार-बार यह कहने के बावजूद कि कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को इस मुद्दे पर तनाव कम करने में सहायता करने का प्रस्ताव दिया है. सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “अगर वे (भारत और पाकिस्तान) चाहें तो मैं उनकी सहायता करना चाहता हूं. वे यह जानते हैं. “

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर विवाद है. मुझे लगता है कि अब स्थिति दो सप्ताह पहले की स्थिति से कुछ कम तनावपूर्ण है. ”

ट्रंप का यह बयान पिछले महीने फ्रांस में ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जी7 सम्मेलन से हुई वार्ता के बाद आया है. बैठक में दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए थे कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का एक द्विपक्षीय मुद्दा है, जिसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है.

ट्रंप ने इससे पहले भी इस मसले पर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था, जब उन्होंने जुलाई में कहा था कि मोदी ने ओसाका में बैठक के दौरान उन्हें इसके (मध्यस्थता) लिए कहा था.

लेकिन भारत ने उनके इस बयान को खारिज कर दिया था कि मोदी ने कभी ऐसी बात कही है और जोर देकर कहा था कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में नहर से 4 शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Next Post

ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम का पता लगाया : इसरो

Next Post
ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम का पता लगाया : इसरो

ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम का पता लगाया : इसरो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d