BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं ट्रंप : अधीर रंजन

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in Uncategorized
अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं ट्रंप : अधीर रंजन

अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं ट्रंप : अधीर रंजन

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ट्रंप अपना हित साधने के लिए भारत आ रहे हैं. ट्रंप भारत का हित नहीं देखेंगे. 70 लाख लोगों द्वारा ट्रंप के स्वागत करने की बात पर अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप भगवान हैं क्या, हमारे लिए तो वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं. तो फिर इनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है?

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अमेरिका के बाजार में वह हमें नहीं जाने देना चाहते हैं, इसलिए अमेरिका ने ट्रेड डील नहीं करने का एलान किया है. यही वजह है कि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि भारत विकसित हो गया है. उन्होंने कहा, अमेरिका का तर्क है कि हम भी राजा हैं तुम भी राजा हो तो हमसे क्या मांग रहे हो? ट्रंप की कोशिश है कि अमेरिका भारत में ज्यादा से ज्यादा माल बेचे. सामने चुनाव हैं, मोदी जी को सामने रखकर वो भारतीय समुदाय का ज्यादा से ज्यादा वोट लेना चाहते हैं.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हिंदू टेरर वाली टिप्पणी ‘कांग्रेस ने मुंबई हमले को हिंदू आतंकवाद की झूठे बोगी के रूप में उठाने की कोशिश की’ पर अधीर रंजन ने कहा कि जब ‘हिंदू आतंक’ शब्द गढ़ा गया, तो इसकी एक अलग पृष्ठभूमि थी. मक्का मस्जिद में विस्फोट हुआ था तो प्रज्ञा ठाकुर और अन्य को तब गिरफ्तार किया गया था.

अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि आतंकवादी हमेशा छलावा करते हैं. वे अपनी वास्तविक पहचान के साथ हमलों को अंजाम नहीं देते हैं. यह यूपीए सरकार थी जिसने हमले के बारे में सब कुछ बताया. बाद में यूपीए शासन के दौरान अजमल कसाब को फांसी दे दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस बना काल: 2,000 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या

Next Post

मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छी राजनीतिज्ञ बनूंगी: इल्तिजा मुफ्ती

Next Post
मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छी राजनीतिज्ञ बनूंगी: इल्तिजा मुफ्ती

मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छी राजनीतिज्ञ बनूंगी: इल्तिजा मुफ्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d