BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा,अब इस जगह रहेंगे

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा,अब इस जगह रहेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन:-डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं और अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए विमान से रवाना हो गए. ट्रंप (74) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह बाइडन के राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. ट्रंप से पूर्व एंड्रयू जॉनसन ने 1869 में नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था.

मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस में ट्रंप के आखिरी दिन निकले ट्रकों को पाम बीच में उनके मार-ए-लागो आवास पर जाते देखा गया.

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने के अभियान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सफल रहने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लोगों को अपने साझा मूल्यों के प्रति एकजुट होना चाहिए और पक्षपातपूर्ण नफरत की भावना से ऊपर उठना चाहिए. ट्रंप का यह विदाई भाषण व्हाइट हाउस ने मंगलवार को जारी किया.

अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी पर आज डोनाल्ड ट्रंप का आखिरी दिन था. भारतीय समय के अनुसार बुधवार देर रात डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडेन को राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके लिए एक ऑनलाइन समारोह भी रखा गया है. दरअसल, भारत से कुछ घंटे पीछे होने की वजह से वहां शपथग्रहण भारतीय समयानुसार रात में होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरों ने उड़ाया स्विफ्ट डिज़ायर कार

Next Post

1 बर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जे पी नड्डा को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

Next Post
1 बर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जे पी नड्डा को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

1 बर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जे पी नड्डा को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d