BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 22 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां आने पर परंपरा के मुताबिक आगंतुक पुस्तिका (विजिटर बुक) में अपना संदेश लिखा. इस संदेश में ट्रंप ने लिखा, ‘मेरे महान दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद.’

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए. यहां ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इससे पहले साबरमती आश्रम पहुंचने पर ट्रंप ने चरखा भी चलाया. उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी चरखे पर हाथ आजमाया. आश्रम के स्टाफ से ट्रंप ने सूत कातने की बारीकियां समझीं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गांधी आश्रम की हर चीज से अवगत कराया. इस दौरान आश्रम में बापू के संदेश के रूप में मौजूद तीन बंदरों की प्रतिमा के बारे में भी पीएम मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी को समझाया.

दरअसल ये तीन बंदर बापू के संदेश को दर्शाते हैं, बापू ने इन तीन बंदरों के जरिए संदेश दिया था कि बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो. दोनों नेताओं ने आश्रम में स्थित महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला भी पहनाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15,000 रुपये सस्ता हुआ Nokia 9 PureView

Next Post

मोदी का दूसरा कार्यकाल पीएम 2.0 ज्यादा बड़ी परेशानी: शशि थरूर

Next Post
मोदी का दूसरा कार्यकाल पीएम 2.0 ज्यादा बड़ी परेशानी: शशि थरूर

मोदी का दूसरा कार्यकाल पीएम 2.0 ज्यादा बड़ी परेशानी: शशि थरूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d