BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोनाल्ड ट्रम्प ने बिना नाम लिए 4 महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी

by bnnbharat.com
July 15, 2019
in समाचार
डोनाल्ड ट्रम्प ने बिना नाम लिए 4 महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को चार डेमोक्रेट महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे जिस देश से आती हैं, उन्हें वहीं लौट जाना चाहिए। ट्रम्प के इस बयान को अमेरिका में रह रहे कई प्रजातियों के लोगों और प्रवासियों को खतरे के रूप में देखा जा रहा है। ट्रम्प ने रविवार को अपने ट्वीट में इन महिला सांसदों को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट कांग्रेसवुमन्स करार दिया। माना जा रहा है कि इन महिला सांसदों में न्यूयॉर्क की अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज, मिनेसोटा की इल्हान उमर, मिशिगन की रशीदा तलैब और मैसाच्युसेट्स की अयाना प्रेसले शामिल हैं। ये चारों महिलाएं पहली बार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सदस्य बनी हैं।

पहले भी कर चुके हैं नस्लीय टिप्पणी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प पहले भी नस्लीय टिप्पणियां कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अफ्रीकी देशों को बकवास करार देते हुए कहा था कि वहां से लोग केवल प्रवासी बनकर ही आते हैं। एक बार ट्रम्प ने यह भी कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका की धरती पर पैदा नहीं हुए, कानूनन उन्हें तो राष्ट्रपति बनने का हक नहीं है।  अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ट्रम्प के नस्लीय बयान को डेमोक्रेट्स जमकर भुना सकता है।

‘महिला सांसद लोगों का भड़का रहीं’
ट्रम्प के मुताबिक- जिन देशों से ये महिला सांसद ताल्लुक रखती हैं, वहां की सरकारों पर संकट है। उन पर (सरकारों पर) भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्हें (सरकारों को) दुनिया में हर जगह अयोग्य करार दे दिया गया है। महिला सांसद अमेरिकी लोगों को भड़का रही हैं। जबकि हमारा देश धरती पर सबसे महान और ताकतवर है।

ट्रम्प यह भी कहते हैं, ‘‘वे (सांसद) अपने देश ही क्यों नहीं लौट जातीं। उन्हें अपनी सरकार को पूरी तरह खत्म करने में मदद करना चाहिए। उन्हें वहां दंगाग्रस्त इलाकों में जाकर हकीकत देखना चाहिए। इसके बाद वे अमेरिका आएं और बताएं कि उन्होंने ये सब कैसे किया।’’

हालांकि ट्रम्प ने किसी का नाम लेकर बयान नहीं दिया, लेकिन ये जरूर कहा कि वे (महिला सांसद) बेलगाम जुनून के साथ इजराइल से नफरत करती हैं।” माना जा रहा है कि उनका इशारा इल्हान उमर और रशीदा तलैब की तरफ था।

कौन हैं ये चार महिला सांसद
रशीदा तलैब : वे डेट्रॉयट में पैदा हुई। कांग्रेस पहुंचने वाली फिलिस्तीनी मूल की पहली महिला बनीं।
इल्हान उमर : सोमालिया मूल की हैं। बचपन में ही शरणार्थी के रूप में अमेरिका आ गई थीं। कांग्रेस पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज : प्यूर्तोरिको मूल की हैं। न्यूयॉर्क में पैदा हुईं।
अनाया प्रेस्ले : सिनसिनाटी में पैदा हुईं। मैसाच्युसेट्स से कांग्रेस पहुंचने वालीं पहली अफ्रीकी-अमेरिकन बनीं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

Next Post

किसानों को बरगलाने वाले जाएंगे जेल: रघुवर दास

Next Post

किसानों को बरगलाने वाले जाएंगे जेल: रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d