BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विरोध प्रदर्शन के बावजूद ट्रम्प ने किया डेटन और अल पासो का दौरा

by bnnbharat.com
August 8, 2019
in Uncategorized
विरोध प्रदर्शन के बावजूद ट्रम्प ने किया डेटन और अल पासो का दौरा

Trump visits Dayton and El Paso despite protests

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओहियो के डेटन और टेक्सास के अल पासो का दौरा किया. इन दो शहरों में गोलीबारी की दो घटनाओं में 31 लोगों की मौत हुई थी. ट्रंप के दौरे पर हथियार कानून के खिलाफ तथा आव्रजन और नस्लवाद विरोधी भाषणों और चर्चाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन भी हुआ. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अपनी पत्नी मेलीनिया के साथ बुधवार को ट्रंप ने डेटन में गोलीबारी में घायल लोगों से अस्पताल में तथा मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. यहां चार अगस्त को एक हमलावर ने अंधाधुन गोलीबारी कर दी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी. वहीं अलपासो में उससे एक दिन पहले एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर 22 लोगों की हत्या कर दी थी और 26 लोग घायल हो गए थे. बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

Also Read This :आधार कार्ड बनाना हुआ मुश्किल ,घर से रोटी लेकर निकलते हैं बैतूल के ग्रामीण

वाशिंगटन से रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने दावा किया कि उनके आव्रजन विरोधी भाषणों के कारण गोलीबारी नहीं हुई, बल्कि इससे लोग एक हुए हैं. डेटन में मियामी वैली हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपनी मांगें रखीं. डेटन में हुई गोलीबारी में घायल हुए कई लोगों का यहां इलाज चल रहा है.

‘डेटन मजबूत है’, ‘अब कार्रवाई करो’ और ‘अब और घृणा नहीं’ के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से हथियार कानून और मजबूत करने की मांग की.

ट्रंप ने ट्वीट किया, “वह एक अच्छा दौरा था. जबरदस्त उत्साह और प्यार भी.”

पिछले शनिवार यहां हिस्पेनिक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी, जिसमें 22 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

ट्रंप पर खुद ही हिस्पेनिक समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाने का आरोप है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधार कार्ड बनाना हुआ मुश्किल ,घर से रोटी लेकर निकलते हैं बैतूल के ग्रामीण

Next Post

पाकिस्तान ने निकाला भारतीय राजदूत को , द्विपक्षीय व्यापार किए निलंबित

Next Post
पाकिस्तान ने निकाला भारतीय राजदूत को , द्विपक्षीय व्यापार किए निलंबित

पाकिस्तान ने निकाला भारतीय राजदूत को , द्विपक्षीय व्यापार किए निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d