BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप ने WHO को दिए जाने वाले FUND को रोका

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in समाचार
ट्रंप ने WHO को दिए जाने वाले FUND को रोका

ट्रंप ने WHO को दिए जाने वाले FUND को रोका

Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रशासन को अमेरिका की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दिए जाने वाले फंड को रोकने का निर्देश दिया है.

ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने में असफल रहने तथा इससे संबंधित सही जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है.

उन्होंने मंगलवार को व्हाइट हाउस में नियमित प्रेस वार्ता के दौरान कहा,”आज मैं अपने प्रशासन को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं. कोविड-19 को लेकर कुप्रबंधन और इसके बढ़ते हुए संक्रमण को छुपाने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा की जाएगी.”

ट्रंप ने कहा कि कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत के साथ ही डब्ल्यूएचओ इसे काबू करने में असफल रहा और इससे संबंधित वास्तविक स्थिति को लगातार छुपाता रहा.

उन्होंने कहा कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ को प्रति वर्ष 40 से 50 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है.

ट्रंप ने कहा कि यदि डब्ल्यूएचओ ने समय पर चिकित्सा विशेषज्ञों को चीन में भेजकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया होता और इस महामारी के संबंध में चीन की ओर से पारदर्शिता में कमी पर विश्व समुदाय को आगाह किया होता तो इसके संक्रमण को रोका जा सकता था. इससे हजारों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को होने वाली क्षति को भी टाला जा सकता था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असम के डिटेंशन सेंटर से विदेशी नागरिक होंगे रिहा

Next Post

15 अप्रैल से 3 मई तक रेलवे ने 39 लाख टिकट किए बुक, पैसे होंगे वापस

Next Post
15 अप्रैल से 3 मई तक रेलवे ने 39 लाख टिकट किए बुक, पैसे होंगे वापस

15 अप्रैल से 3 मई तक रेलवे ने 39 लाख टिकट किए बुक, पैसे होंगे वापस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d