अमेरिका:-अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद अपने पहले भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले साल अप्रैल तक अमेरिका वासियों को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी। दवा कंपनी फाइजर की वैक्सीन का अपडेट देते हुए ट्रंप ने कहा 2021 में अप्रैल तक सभी अमेरिका वासियों को महामारी का टीका उपलब्ध होगा.
हर नागरिक को मुफ्त में मिलेगी
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण देते हुए कहा कि कुछ ही सप्ताह में कोरोना वैक्सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और ज्यादा जोखिम वाले अमेरिकी लोगों को लगाई जाएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे निवेश की वजह से हर नागरिक को यह वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी.

