BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप का मिलिट्री सेंटर में चल रहा इलाज

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
ट्रंप ने कहा, अब भीड़ को लेकर उत्साहित नहीं होता
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने बताया कि ट्रंप रेमडिसविर थेरेपी के दौर से गुजर रहे हैं और वह पूरी तरह से ठीक हैं.

ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं. अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों में दवा लेने के बाद सुधार को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में रेमडिसविर के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी थी.

कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है. व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति के इलाज के लिए रेमेडिसविर थेरेपी की सिफारिश की है.

कोरोना संक्रमित ट्रंप के मिलिट्री सेंटर ले जाने के बाद पहली बार जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कॉनले ने कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति का स्वास्थ्य ठीक है. उन्हें अलग से ऑक्सीजन देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों के परामर्श से हमने रेमेडिसविर थेरेपी शुरू की है. उन्होंने अपनी पहली खुराक ले ली है और वो आराम कर रहे हैं.

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके अपने और अपनी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया था. उन्होंने लिखा था कि उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और कहा था कि वो और उनकी पत्नी फिलहाल क्वारंटाइन रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्मृति ईरानी का राहुल पर हमला, कहा- हाथरस तक कूच राजनीति के लिए, इंसाफ के लिए नहीं

Next Post

मंत्री आलमगीर आलम ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Next Post
मंत्री आलमगीर आलम ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर किया उद्घाटन

मंत्री आलमगीर आलम ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर किया उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d