BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रशासन और आमजनों के बीच के दूरी को कम करने का प्रयास टॉक टू डीसी

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
प्रशासन और आमजनों के बीच के दूरी को कम करने का प्रयास टॉक टू डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: कोरोना काल में जिलावासियों की सुझावों और समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आज उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से टॉक टू डीसी ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के 80 पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया.

इसके अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान उपायुक्त द्वारा उपस्थित लगभग सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के माध्यम सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी रहे.

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने लोगों पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि हरेक सोमवार को पंचायत स्तर में आपकी समस्याओं की समाधान हेतु टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

आप सभी से आग्रह होगा कि वैसे लोग जो कोरोना काल में जो लोग अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके. इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को मिले. इस पर विशेष ध्यान दें.

टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान पीएम आवास योजना, शौचालय से संबंधित शिकायतों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले का सही तरीके से त्वरित जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट समर्पित करें. इसके अलावे पेंशन व राशन कार्ड से जुड़े शिकायतों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए लाभुकों को उनका हक जल्द से जल्द दिया जाये. इसके अलावे विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को टॉक टू डीसी कार्यक्रम से जोड़कर किया गया. 

टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान जिले के वैसे राशन कार्डधारियों पर सख्त संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर सघन जांच अभियान का आयोजन करते हुए अवैध या गलत तरीके से राशनकार्ड का लाभ ले रहे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए अनाज की वसूली 10 प्रतिशत ब्याज के साथ करें. 

इस संदर्भ में उपायुक्त ने कहा है कि वैसे सम्पन्न परिवार जिन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं है, वैसे लोग राशन कार्ड का लाभ न लें. यदि किसी व्यक्ति के द्वारा गलत तरीके से धोखाधड़ी कर राशन कार्ड निर्गत करा लिया गया है तो वे अपना राशन कार्ड प्रत्यार्पित कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध विधिसम्मत शख्त कार्रवाई की जायेगी.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे डीआरडीए डायरेक्टर नयनतारा केरकेट्टा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ए.बी रॉय, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सीएससी मैनेजर सत्यम कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘नन्हे फरिश्ते’ ने 06 नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल में फंसने से बचाया

Next Post

जिस कमरे में पत्नी ने की थी आत्महत्या, उसी कमरे में पति का झूलता मिला शव

Next Post
प्रेमिका की मौत से आहत युवक ने की आत्महत्या

जिस कमरे में पत्नी ने की थी आत्महत्या, उसी कमरे में पति का झूलता मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d