BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने की कोशिश गलत: माकपा

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने की कोशिश गलत: माकपा

एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने की कोशिश गलत: माकपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कमेटी ने रांची में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुछ समाज विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. इस संकट की घड़ी में धार्मिक उन्माद और अफवाह फैलाने की साजिश को चकनाचूर करने के लिए सभी शांति प्रिय, प्रगतिशील और धर्म निरपेक्ष शक्तियों को आगे आना होगा. यह वही दकियानूसी काली ताकतें हैं जो पिछले कई दिनों से लॉक डाउन की सबसे ज्यादा मार झेल रहे उन असहाय मजदूरों को गालियां दे रहे थे जो लाखों की संख्या में विवशता में भारी कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने घरों के लिये निकल पड़े थे.

कोरोना महामारी का सामना एक वैज्ञानिक नजरिये से ही किया जा सकता है. इसमें किसी की धार्मिक आस्था जो भी हो लेकिन इसका निदान चिकित्सा विज्ञान ही कर सकता है और यह सामाजिक एकजुटता और लॉक डाउन के अंतर्गत बरती जाने वाली आधुनिक सावधानियों से ही संभव है. इस संबंध में माकपा का यह स्पष्ट मानना है कि जिन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्र और राज्य सरकारों की एडवाइजरी का उल्लंघन किया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाये.

Also Read This: कोरोना वायरस की चपेट में आए 3 डॉक्टर, CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान 

सरकार को टुरिस्ट वीजा के नाम पर विदेशों से भारत आकर धार्मिक प्रचार करने वाले सभी तरह तत्वों को चिन्हित कर उन पर हमारे देश के कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए.

निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित कार्यक्रम के बाद जो घटनाक्रम हुए उसमें दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार के खुफिया विभाग की नाकामी भी सामने आयी है जिसकी गहराई से जांच जरुरी है. इस जांच में छिपे और फंसे जैसे शब्दों का प्रयोग करने के बजाए कोई भी धार्मिक समुदाय का नेता या धार्मिक संगठन जिसने फिजिकल डिसटेंसिंग की एडवायजरी का उलंघन कर किसी प्रकार का आयोजन किया है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

देखा तो यह भी गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा लॉक डाउन की घोषणा के दूसरे दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र की भीड़ के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे. झारखंड में भी ऐसी घटनाओं को अनदेखा ना किया जाये.

माकपा आम लोगों से अपील करती है कि संकट की इस घड़ी में इस महामारी से निपटने के लिए अनुशासित तरीके से सावधानियों का पालन करे पार्टी झारखंड सरकार से मांग करती है कि आम लोगों के राहत के लिए जो घोषणायें की गई हैं उसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रखंड स्तर तक सर्वदलीय कमिटियों का गठन करे जिसमें जनसंगठनों को भी शामिल किया जाये जो स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल कर इस आपदा से निपटने में कारगर भूमिका निभा सके.

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपायुक्त जिशान कमर ने एक और पहल की है. उपायुक्त ने नगर पंचायत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में लगने वाले सब्जी बाजार को जिला खेल स्टेडियम में लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्वयं खेल स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सब्जी बेचने वाले एवं खरीदने वालों के लिए घेरा बनवाया एवं नियम के तहत ही बाजार लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कानून संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपाइयों ने किया लॉक डाउन के दौरान स्कूल की फीस माफ करने की मांग

Next Post

तालाबंदी एवं निषेधाज्ञा के उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

Next Post
तालाबंदी एवं निषेधाज्ञा के उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

तालाबंदी एवं निषेधाज्ञा के उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d