BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीएसपीसी नक्सलियों ने कोयलांचल में मचाया दहशत

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share on FacebookShare on Twitter


पोस्टरबाजी कर चार दिनों तक परियोजना बंद करने का जारी किया फरमान

चतरा:- प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में संचालित सीसीएल की अम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर व बैनर चिपकाकर सनसनी फैला दी है. टीएसपीसी उग्रवादियों ने कोयलांचल के कुमरांगकला व शिवपुर रेलवे साइडिंग समेत कई स्थानों पर पोस्टर व बैनर चिपकाया है. पोस्टर और बैनर के सहारे टीएसपीसी उग्रवादी एक बार फिर कोयलांचल में अपनी जोरदार धमक देने के फिराक में लगे हैं. पोस्टर और बैनर में उग्रवादियों ने सीसीएल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों को सचेत किया है. इतना ही नहीं 13 से लेकर 16 दिसंबर तक परियोजना बंद रखने की चेतावनी भी दी गई है. पोस्टर के जरिए यह कहा गया है कि चार दिनों तक कोयले का उत्खनन और परिवहन का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा. यदि कोई कंपनी अथवा प्रबंधक इसका अवहेलना करेगा, तो उसके विरुद्ध फौजी कार्रवाई की जाएगी.
इधर कोल परियोजना में पोस्टरबाजी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैनर व पोस्टर को जप्त कर नक्सलियों के धर-पकड़ को ले अभियान चलाने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली पर्चा साटते कृष दीक्षित नामक नक्सली समर्थक को गिरफ्तार किया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है. इधर घटना के बाद कोयलांचल में दहशत व्याप्त है. पोस्टरबाजी के बाद नक्सलियों के डर से कोयलांचल में कोयले का उत्पादन व डिस्पैच का कार्य भी पूरी तरह प्रभावित हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरियाणा पुलिस ने चतरा में मचाया हड़कंप, अवैध अफीम आपूर्ति के आरोप में डीएफओ का चालक गिरफ्तार

Next Post

करंट लगने से जंगली हाथी की मौत, तस्करों की संलिप्तता का संदेह

Next Post
करंट लगने से जंगली हाथी की मौत, तस्करों की संलिप्तता का संदेह

करंट लगने से जंगली हाथी की मौत, तस्करों की संलिप्तता का संदेह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d