जमशेदपुर: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट (टीएसटीआई) की एक छात्रा स्वेता पवार ने हाल ही में संपन्न यूथ कॅरियर कनेक्ट (आईसीसी) 2020 में अपने नाम एक शानदार उपलब्धि दर्ज की है.
महामारी के दौरान युवाओं के परिप्रेक्ष्य को समझने के लिए ‘वाईसीसी एक वैश्विक ऑनलाइन इवेंट है. स्वेता ने दो सप्ताह के इस प्रोग्राम में आईसीसी 2020 फ्यूचर स्टार्टस स्टार्टअप कंपीटिशन के बेस्ट विजुअल प्रोफाइल कैटेगरी में पहला पुरस्कार जीता.
स्किल-एब्लअर्स और आईआईटी-दिल्ली एलुमनी एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित यह कंपीटिशन युवाओं के लिए विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों के साथ रूबरू होने का एक अवसर था, ताकि वे मौजूदा संभावनाओं को बेहतर परिप्रेक्ष्य, रूझान और सलाह हासिल कर सके. इस प्रकार प्रभावकारी कॅरियर मार्ग की योजना बनाने में स्वयं सक्षम हो सके.
इस प्रोग्राम ने एक बेहतर कल के लिए मंथन करने और एक सार्थक संवाद विकसित करने के लिए विशेषज्ञ पैनलिस्ट और महत्वकांक्षी और समान-सीच वाले युवाओं को एक साथ आने का मंच प्रदान किया. टीएसटीआई में मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रही स्वेकता ने 360 डिग्री विजुअल प्रोफाइल प्रस्तुत किया.
उसने बताया कि मैंने अपना परिचय देने के लिए एक वीडियो का प्रयोग किया. अपनी हॉबीज को भी विजुअल फॉर्मेट में प्रस्तुत किया. मैंने प्रोजेक्ट का जीवंत विवरण दिया, जिनपर मैंने काम किया है. इसमें एक प्रोजेक्ट वह भी था, जिसमें मैंने रोबोट्स का इस्तेमाल किया है.
कंपीटिशन से पहले इनोवेटिव आइडिया, विकास एवं व्यापार निर्माण में मदद के लिए इनोवेशन और उद्यमिता को आपस में संयोजित करने को लेकर विशेषज्ञों ने व्यापक प्रशिक्षण दिया था.

