BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टुडू स्पोर्टिंग क्लब डुमरिया ने जीता फुटबॉल कंपीटीशन

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
टुडू स्पोर्टिंग क्लब डुमरिया ने जीता फुटबॉल कंपीटीशन

टुडू स्पोर्टिंग क्लब डुमरिया ने जीता फुटबॉल कंपीटीशन

Share on FacebookShare on Twitter

मुकेश कुमार शर्मा

गोड्डा: सिद्धो कान्हू युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. जिला मुख्यालय स्थित जमुआ खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में बालिका एवं बालक वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया.

23 व 24 नवंबर को हुए इस विशाल टूर्नामेंट में बालक की कुल 16 टीमें तथा बालिका की कुल 4 टीमें शामिल हुई. रविवार को फाइनल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में खेलते हुए हरिपुर ठाकुरगंगटी बनाम वाटर पार्क गोड्डा की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हरिपुर ठाकुरगंगटी की टीम ने मैच जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

वहीं बालक वर्ग के खेले गए मैच में टुडू स्पोर्टिंग क्लब डुमरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीसी बड़ा भोडाय की टीम को हराकर विजेता बनी. आयोजक सिद्धो कान्हू युवा क्लब जमुआ के सचिव सुनील किस्कू ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में बालक वर्ग के विजेता टीम टुडू स्पोर्टिंग क्लब डुमरिया को 30000 की राशि देकर सम्मानित किया गया, दूसरे नंबर पर रहे बीबीसी बड़ा भोडाय की टीम को 20000 की राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि तीसरे व चौथे नंबर पर रही टीमों को क्रमशः 7000, 7000 की राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

वहीं बालिका वर्ग में प्रतियोगिता की विजेता रही है हरिपुर ठाकुरगंगती की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 की राशि जबकि रनअप रहे वाटर पार्क गोड्डा की टीम को 3000 की राशि देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच राजकुमार टूडू तथा मैन ऑफ द सीरीज प्रेम मरांडी को घोषित किया गया. फाइनल में पुरस्कार वितरण में पहुंचे पोड़ैयाहाट विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान पंडित ने बताया कि खेल से अनुशासन आता है, खेल को खेल की भावना से खेलने की आवश्यकता है. खेल में जीत और हार लगी रहती है. हारे हुए टीम को निराश नहीं होना है बल्कि अपनी तैयारी और अधिक जोरों से करने की आवश्यकताओं पर उन्होंने बल दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल का माहौल बनता है जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी प्रभावित होते हैं.

फुटबॉल के क्षेत्र में यहां के युवा आगे हो मेरी शुभकामनाएं हैं. वहीं खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन में सिद्धो कान्हू युवा क्लब जमुआ के संयोजक संजय किस्कू, अध्यक्ष लखन सोरेन, उपाध्यक्ष धोना राम मुर्मू, सचिव सुनील किस्कू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जबकि मैच की कमेंट्री मुस्तफा द्वारा की गई जिन्होंने दशकों को खूब रोमांचित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानव सेवा ही वह सर्वश्रेष्ठ मार्ग है, जिससे हम कर सकते है ईश्वर को प्राप्त : काले

Next Post

सड़क हादसे में 45वर्षीय व्यक्ति की मौत

Next Post
सड़क हादसे में 45वर्षीय व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में 45वर्षीय व्यक्ति की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d