BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in समाचार
सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय

सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है. देशभर में लॉकडाउन जारी है. इस बीच जनता कर्फ्यू के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से उनके 9 मिनट मांगे हैं.

पीएम मोदी ने अपने वीडियो मैसेज के जरिए देशवासियों से रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घर की लाइटें बंद कर घर के दरवाजे, बालकनी, छतों, खिड़कियों पर आकर 9 मिनट के लिए दीए, कैंडल, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश जलाने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ मिनट घर की लाइटें बंद करने की अपील के बाद ये चर्चा हो रही थी कि एक साथ पूरे देश की बिजली एक साथ बंद होने ग्रिड फेल होने की बात सामने आ रही थी.

बिजली ग्रिड फेल होने की आशंकाओं पर बिजली मंत्रालय ने बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9:09 बजे के बीच स्वेच्छा से लाइटें बंद करने की अपील की है.

कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई हैं कि इससे ग्रिड और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है जो बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसी आशंकाएं बिलकुल गलत हैं.

बिजली मंत्रालय ने अपने ट्वीट करते हुए बयान जारी किया है कि स्ट्रीट लाइट या घरेलू उपकरणों को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है. इन 9 मिनट के लिए केवल घरों की लाइटों को बंद किया जाना चाहिए.

अस्पतालों और अन्य आवश्यक जगहों पर लाइटें जलती रहेंगी. स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइटें चालू रखने की सलाह दी गई है.

इस बयान के बाद अब ये साफ हो चुका हैं कि जो लोगों को लग रहा था कि 5 अप्रैल को मोदी की अपी पर देश में ब्लैक आउट हो जाएगा इन अटकलों पर विराम लग चुका हैं. हर दिन की तरह इस समय भी सड़कों पर लाइटें जलेगी और आपको अपने घर के उपकरण बंद करने की कोई आवश्‍यकता नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस की सहायता के नाम पर ठगी, 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

Next Post

भारत और अमेरिका कोरोना वायरस से लड़ेंगे मिलकर

Next Post
भारत और अमेरिका कोरोना वायरस से लड़ेंगे मिलकर

भारत और अमेरिका कोरोना वायरस से लड़ेंगे मिलकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d