BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा ने पंखे से लटक कर दी जान

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in समाचार
टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा ने पंखे से लटक कर दी जान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  मानो आत्महत्या का दौर चल रहा हो, अभी सुशांत सिंह राजपुत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ की मुंबई में टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा का शव पंखे से लटका मिला है. पुलिस को शक है कि उन्होंने दो दिन पहले खुदकुशी की है.

समीर शर्मा ने कथित तौर पर उपनगरीय मलाड में अपने घर पर आत्महत्या कर ली, यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी. 44 साल के समीर, जिन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर-घर की’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे चर्चित सीरियल्स में काम किया था. उनका शव बुधवार रात को चिंचोली बंदर में नेहा बिल्डिंग में उनके फ्लैट के किचन के सीलिंग फैन से लटका मिला. मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जार्ज फर्नांडीस ने कहा, ‘मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और यह है
संदेह है कि उन्होंने दो दिन पहले फांसी लगाई थी.’

चौकीदार ने खिड़की से देखा शव
समीर शर्मा का शव बुधवार रात को चौकीदार ने देखा. जब वह गश्त दे रहा था. उसने किचन की खिड़की से देखा कि समीर का शव लटक रहा है. उसने सोसइटी के सभी लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी समीर को अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने बताया कि वो पहले से ही मर चुके हैं.

दो दिन पहले का है मामला
समीर इस फ्लैट में फरवरी से किराए पर रह रहे थे. पुलिस ने समीर की फैमिली से संपर्क किया है. पुलिस ने कहा, ‘हमें मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह आत्महत्या का मामला लगता है. शक है कि उसने दो दिन पहले खुद को फांसी लगाई. हमने शव परीक्षण के लिए भेज दिया है, ” प्राथमिक जानकारी के आधार पर, एक एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है. बता दें की मुुंबई पुलिस इस समय सुशांत की मौत की छानबीन भी कर रही है जिन्होंने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम के सरपंच को उतारा मौत के घाट

Next Post

जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई

Next Post
जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई

जमीन विवाद में वृद्ध को मारी गोली, ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर की पिटाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d