सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. उनके सास-ससुर समेत कई स्टाफ मेंबरों का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. 31 मई को वह ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती हुई हैं. मोहिना कुमारी उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू हैं. हाल ही में सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
मोहिना कुमारी के अनुसार, उनका परिवार कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं. इसकी शुरुआत तब हुई जब उनकी सास को बुखार आया, लेकिन जब उनका पहली बार में कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया तो सभी को लगा कि कुछ नहीं हुआ है और सब आराम से रहने लगे, लेकिन बाद में भी जब उनका बुखार ठीक नहीं हुआ तो पूरे परिवार ने टेस्ट कराने की सोची. इसलिए हम सबने टेस्ट कराया और अब आपको पता चला है. वह कहती हैं कि उन्हें कुछ खास महसूस नहीं हुआ क्योंकि उनके लक्षण बहुत हल्के थे. जिला प्रशासन ने उनकी कोठी वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.
मोहिना ने अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी. मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 3 में आई थी. वह प्यार तूने क्या किया सीजन 5, गुमराह एंड रोमांस सीजन 5, नया अकबर बीरबल में भी काम कर चुकी हैं. मोहिना डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं.

