BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in Uncategorized
हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है, हर कोई सकारात्मक है: हरमनप्रीत

Share on FacebookShare on Twitter

सिडनी: एकदिवसीय विश्व कप खिताब जीतने से मामूली अंतर से चूकने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनका ध्यान इस सप्ताह शुरु हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की ट्राफी उठाने पर है जिसके लिए टीम शीर्ष दावेदारों में से एक है.

भारतीय महिला टीम 2017 में एकदिवसीय विश्व कप खिताब के काफी करीब पहुंच कर फाइनल में मेजबान इंग्लैंड से नौ रन से हार गयी थी. हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय टीम पिछले तीन वर्षों के अनुभव का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी.

उन्होंने यहां तारोंगा चिड़ियाघर में कप्तानों के लिए रखे गये मीडिया कार्यक्रम में कहा, ”हमारी टीम दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है , हर कोई सकारात्मक है.” भारतीय कप्तान ने कहा, ”अगर हम जीतते है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी, 2017 में हमें जो प्रतिक्रिया मिली उससे मै आश्चर्यचकित थी. मेरे अभिभावकों ने इस बारे में मुझे नहीं बताया था, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि हम पर किसी तरह का दबाव आये. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.”

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज भारत और गत चैंपियन एवं मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 फरवरी को एडिलेड में होने वाले मैच के साथ होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आस्ट्रेलिया प्रो हॉकी लीग में भारत को देगी कड़ी चुनौती

Next Post

बंदूक की नोक पर लूटा 30 KG सोना, CCTV में दर्ज हुई वारदात

Next Post
बंदूक की नोक पर लूटा 30 KG सोना, CCTV में दर्ज हुई वारदात

बंदूक की नोक पर लूटा 30 KG सोना, CCTV में दर्ज हुई वारदात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d