BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज…

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आज ट्विंकल खन्ना अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड की दुनिया जितनी रंगीन है उतनी ही रंगीन और खुशनुमा जिंदगी है ट्विंकल खन्ना की. ट्विंकल ने बहुत कम फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने जितने भी किरदार निभाए हैं उन सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ट्विंकल अपने पापा राजेश खन्ना के जन्मदिन के दिन ही पैदा हुईं थी और बॉलीवुड में ऐसी जोड़ी न के बराबर मिलेंगी जिसमें बेटी और पापा का जन्मदिन एक ही दिन होता हो.

ट्विंकल की जीवन की कहानी काफी दिलजस्प है. अक्षय से शादी से पहले वह किसी और को चाहती थीं और उससे ब्रेकअप होने के बाद वह काफी टूट सी गईं थी लेकिन इसके बाद उन्हें अक्षय का साथ मिला. अक्षय से शादी करने में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उनकी शादी में उनकी मां डिंपल कपाड़िया सबसे बड़ा रोड़ा थीं.

एक्टिंग के अलावा ट्विंकल को किताबे लिखने का भी बहुत बड़ा शौक है. इसके साथ ही वे निर्देश में भी काफी दिनों तक काम करती रही हैं. इन्हे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

बॉलीवुड के ‘काका’ मतलब राजेश खन्ना आज भले ही हमारे बीच ना हों, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के चलते वह हमेशा याद किए जाएंगे. राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था. बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक रखने वाले राजेश खन्ना हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता उनके इस सपने के सख्त खिलाफ थे.

पिता की मर्जी के खिलाफ राजेश खन्ना अपने इस सपने को साकार करने में जुट गए और रंगमंच से जुड़ गए. फिल्मों में आने की चाहत ही थी, जो उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया और जतिन खन्ना से राजेश खन्ना बन गए.

करियर के शुरुआती दौर में रंगमंच से जुड़े और यूनाइटेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने पहला स्थान पाया. बात करें फिल्मी करियर की तो राजेश खन्ना ने 1966 में चेतन आनंद की ‘आखिरी खत’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की, लेकिन सफलता उन्हें निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म ‘आराधना’ से मिली. जिसमें उनके अपोजिट शर्मिला टैगोर थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूरा साल रहना चाहते हैं फिट, तो फॉलो कीजिए 5 हैल्थ टिप्स

Next Post

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें CM, राज्यपाल ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

Next Post
हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें CM, राज्यपाल ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें CM, राज्यपाल ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d