BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रूस से ट्विटर को राहत, फिलहाल नहीं होगा ब्लॉक, लेकिन अगले महीने तक स्पीड रहेगी कम

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
रूस से ट्विटर को राहत, फिलहाल नहीं होगा ब्लॉक, लेकिन अगले महीने तक स्पीड रहेगी कम
Share on FacebookShare on Twitter

मॉस्को : रूसी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे मई के मध्य तक ट्विटर की गति धीमी रखेंगे, लेकिन फिलहाल इस इंटरनेट मीडिया मंच को ब्लॉक नहीं करेंगे, क्योंकि उसने प्रतिबंधित सामग्री को तेजी से हटाने का काम शुरू कर दिया है. रूसी सरकार और इंटरनेट मीडिया मंच के बीच हाल में जारी खींचतान के बाद इस घोषणा को राहत के तौर पर देखा जा रहा है. ट्विटर पर आरोप है कि उसने रूस में विरोध बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

रूस के सरकारी संचार निगरानीकर्ता रोस्कोम्नादजोर ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि ट्विटर बच्चों को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाली सामग्री हटाने में विफल रहा है. इसके अलावा वह बाल यौन सामग्री और मादक पदार्थ संबधी जानकारी भी नहीं हटा सका.

एजेंसी ने 10 मार्च को घोषणा की थी कि वह मंच पर तस्वीर और वीडियो अपलोड करने की गति सीमित कर रही है और एक हफ्ते से कम समय बाद ही धमकी दी कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह इंटरनेट मीडिया मंच को एक महीने के भीतर ब्लॉक कर देगी.

इन आरोपों के जवाब में ट्विटर ने कहा कि उसकी बाल यौन सामग्री, आत्महत्या को प्रोत्साहन और मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है. रोस्कोम्नादजोर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने ट्विटर के फैसले के मद्देनजर इसे ब्लॉक नहीं करने का निर्णय किया है.

एजेंसी ने बताया कि ट्विटर ने 3,100 बाल यौन सामग्री, मादक पदार्थ और आत्महत्या से जुड़ी सामग्री में से 1,900 को हटा लिया है और प्रतिबंधित सामग्री हटाने की गति बढ़ा दी है. इसके मद्देनजर यह फैसला किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनालिका करेंगी मिस इंडिया एलीट 2021 में झारखंड का प्रतिनिधित्व

Next Post

झारखंड में मौसम का मिजाजः 8 से छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

Next Post
झारखंड में मौसम का मिजाजः 8 से छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

झारखंड में मौसम का मिजाजः 8 से छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d